फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस प्री परीक्षा की नई तारीख का एलान, आरओ-एआरओ के लिए प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन जारी

Fri, 15 Nov 2024 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा के लिए नई तिथि का एलान कर दिया है। पहले परीक्षा सात और आठ दिसंबर को प्रस्तावित थी, अब परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। आरओ-एआरओ परीक्षा को एक दिन में कराने के लिए धरना प्रदर्शन चल रहा है और छात्र आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह प्रदर्शनकारी छात्रों की संख्या कम होने के कारण सड़क की दूसरी लेन पर वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
आरओ-एआरओ परीक्षा को एक दिन में कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते प्रतियोगी छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरओ-एआरओ परीक्षा को भी वन डे वन शिफ्ट में करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का धरना उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के गेट नंबर दो पर जारी है। प्रतियोगी छात्र रात भर सड़क पर डंटे रहे। यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। धरना प्रदर्शन शांतितपूर्ण तरीके से चल रहा है और छात्र आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह प्रदर्शनकारी छात्रों की संख्या कम होने के कारण दूसरी लेन पर वाहनों का आवागमन भी शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस परीक्षा के लिए जारी की नई तिथि

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा के लिए नई तिथि का एलान कर दिया है। परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। पहले यह परीक्षा सात और आठ दिसंबर को प्रस्तावित थी। एक दिन में परीक्षा कराने के लिए छात्रों ने आंदोलन किया था। लाठीचार्ज और बवाल के बाद आयोग को छात्रों की मांगों के आगे झुकना पड़ा और एक दिन में परीक्षा कराने का एलान करना पड़ा। आरओ एआरओ परीक्षा को एक दिन में कराने के लिए आंदोलन पांचवे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। 

विज्ञापन

आरओ-एआरओ परीक्षा को लेकर फंसा है पेच

आयोग पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी आरओ-एआरओ परीक्षा को भी एक दिन में कराने की मांग पर अड़े हैं। आयोग के सचिव ने कहा कि आरओ-एआरओ के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया जाएगा, लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं हैं। चाहते हैं कि आयोग एक दिन परीक्षा कराने का नोटिस जारी करे, जिस तरह से पीसीएस को कराने का जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें