फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Exam New Date: पीसीएस परीक्षा की नई तारीख का एलान, इस दिन दो पालियों में होगा पेपर

Fri, 15 Nov 2024 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीसीएस परीक्षा की नई तारीख का एलान हो गया है। अब परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। यह परीक्षा एक दिन में दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
विज्ञापन
UPPSC Protest - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख का एलान कर दिया है। यह परीक्षा 22 दिसंबर को एक ही दिन में आयोजित होगी। जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा 22 दिसंबर को दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन, दूसरी में सी सैट का पेपर होगा।
विज्ञापन


इस परीक्षा का आयोजन सात और आठ दिसंबर को होना था, लेकिन छात्रों के आंदोलन के बाद आयोग ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद एक दिन में ही परीक्षा कराने पर सहमति बनी थी। अब नई तारीख की घोषणा की गई है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक होगी, जबकि दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक दूसरी पाली में होगी।

यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in. पर जारी नोटिस के अनुसार, 'सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 अब एक दिन में 22 दिसंबर 2024 को दो सत्रों में आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा दो दिन में सात और आठ दिसंबर 2024 को होनी थी। परीक्षा में 10 लाख से अधिक (10,76,004) अभ्यर्थियों ने परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


एक दिन में होगी पीसीएस परीक्षा
आपको बता दें कि प्रयागराज में चार दिनों से आंदोलन पर बैठे छात्रों का बृहस्पतिवार को पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ गुस्सा भड़का तो उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (यूपीपीएससी) को पीछे हटना पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयोग के सचिव को आंदोलनकारी छात्रों के बीच आकर घोषणा करनी पड़ी कि पीसीएस परीक्षा पूर्व की भांति एक दिन में कराई जाएगी। वहीं, आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए समिति गठित कर दी गई है।
Trending Videos

भारी शोर-शराबे के बीच सचिव की इस घोषणा से कई छात्रों के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी तो ज्यादातर इससे असंतुष्ट दिखे। छात्र अड़े हैं कि आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा भी पूर्व की भांति एक ही दिन में कराए जाने का नोटिस जारी किया जाए। वहीं, सचिव अशोक कुमार ने छात्रों को समझाया कि एक दिन की परीक्षा कराने पर विचार करने के उद्देश्य से ही कमेटी का गठन किया गया है।
 
विज्ञापन

फिलहाल, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को लेकर छात्रों और आयोग के बीच गतिरोध बना हुआ है। आयोग ने पीसीएस व आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा की तिथि को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इससे पहले पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सात व आठ दिसंबर और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को प्रस्तावित थी।

आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 के तहत चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, गुणधर्मिता व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से सभी तथ्यों का समेकित अनुसंधान एवं विश्लेषण के लिए आयोग ने समिति का गठन किया है। यह समिति सभी पहलुओं पर विचार कर अतिशीघ्र अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें