फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता के पदों पर भी भर्ती की तैयारी शुरू, UPPSC को मिला डेढ़ हजार पदों का अधियाचन

Thu, 17 Jul 2025 05:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग ने दिसंबर, 2020 में 16 विषयों में प्रवक्ता के 1,473 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस बार 20 विषयों में करीब डेढ़ हजार पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) के 7,466 पदों पर भर्ती के लिए 28 जुलाई से आवेदन की घोषणा करने के साथ ही प्रवक्ता भर्ती की तैयारी भी शुरू कर दी है। दो विषयों के अधियाचन में विसंगतियां दूर होते ही आयोग प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी कर देगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व आयोग ने दिसंबर, 2020 में 16 विषयों में प्रवक्ता के 1,473 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस बार 20 विषयों में करीब डेढ़ हजार पदों पर भर्ती होनी है। शुरुआत में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आयोग को पुरुष वर्ग में 19 विषय व महिला वर्ग में एक विषय का अधियाचन भेजा था। बाद में सभी विषयों का अधियाचन आयोग को उपलब्ध करा दिया गया।

आयोग के सूत्रों का कहना है कि दो विषयों के अधियाचन में कुछ विसंगतियां हैं, जिन्हें दूर किया जा रहा है। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अफसरों से बात की गई है। एक सप्ताह के भीतर विसंगतियों का निस्तारण हो जाएगा। इसके बाद प्रवक्ता के तकरीबन डेढ़ हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार बीएड की डिग्री होगी अनिवार्य
प्रवक्ता के पदों पर पिछली भर्ती में अनिवार्य शैक्षिक अर्हता परास्नातक की डिग्री निर्धारित की गई थी, लेकिन इस बार शैक्षिक अर्हता में बड़ा बदलाव किया गया है। हाल ही में शासन की ओर से जारी नई नियमावली में प्रवक्ता भर्ती के लिए बीएड की डिग्री अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में बीएड डिग्रीधारक अभ्यर्थी ही इस बार आवेदन के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें