फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कार सवार पर हमला कर पर्स, चेन व ब्रेसलेट छीना, केस दर्ज

Thu, 17 Jul 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र में एक कार सवार पर हमला कर पर्स, चेन व ब्रेसलेट छीनने का मामला सामने आया है। एफआईआर के मुताबिक अल्लापुर बाघंबरी हाउसिंग स्कीम निवासी वासु अग्रवाल ने बताया कि 12 जुलाई को रात करीब 11:30 बजे वह होटल प्लेसिड के नीचे खड़े होकर अपने मित्र सौमिल श्रीवास्तव के साथ खाने का ऑर्डर कर रहा था। इसी दौरान उसके एक दूसरे मित्र शिवम कुमार का फोन आया और उसने कहा कि वह सामने खड़ा है, वहीं आ जाओ। वहां पहुंचा तो शिवम के साथ जय किशन अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा मिला। कुछ देर बातचीत के बाद वासु अपने वाहन में जाकर बैठ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद मुट्ठीगंज निवासी जय किशन अपने साथियों के साथ उसके पास आया और गाड़ी का गेट खोलते ही उसपर बेल्ट व पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान विपक्षियों ने उसका पर्स, गले की चेन, घड़ी व ब्रेसलेट छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर जय किशन व उसके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें