11 फरवरी 2024 को आरओ/एआरओ प्रारंभिक-2023 प्रदेश के 58 जिलों के 2387 केंद्रों में आयोजित की गई थी। पुनर्परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को प्रस्तावित है और इस परीक्षा के लिए 1076004 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए भी प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र बनाए जाने की योजना है। हालांकि, इसके बाद भी परीक्षा एक दिन में नहीं हो सकेगी।
यूनानी चिकित्साधिकारी परीक्षा में 62 फीसदी रही उपस्थिति
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से रविवार को लखनऊ में यूनानी चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2023 का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए कुल 2261 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 62.18 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा लखनऊ स्थित यूपीपीएससी के कैंप कार्यालय के चार केंद्र में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित की गई।