इग्नू में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र एडीसी के समन्वयक डॉ. एसपी सिंह के अनुसार प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है। विस्तृत जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके साथ ही अगले सेमेस्टर में प्रवेश हेतु पुनः नामांकन भी शुरू हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि भी 30 जून है।