फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS 2022 : पीसीएस2022 की मुख्य परीक्षा में 90 फीसद अभ्यर्थी हुए शामिल

Sun, 02 Oct 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन देकर मांग भी की थी कि पीसीएस-2021 का अंतिम चयन परिणाम आने तक 2022 की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी जाए।
हालांकि, उनकी मांग नहीं मानी गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : पीसीएस मेंस की परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा2022 (पीसीएस) मुख्य परीक्षा में अंतिम दिन शनिवार को ऐच्छिक विषयों की हुई। प्रदेश के तीन जिलों में 13 केंद्रों पर ऐच्छिक विषय की परीक्षा में कुल 89.74 प्रतिशत परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। सबसे ज्यादा 91.46 प्रतिशत उपस्थिति लखनऊ जिले में रही। कुल 384 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में कुल 5203 अभ्यर्थी शामिल हुए। 

विज्ञापन



यूपीपीएससी की पीसीएस 2022 की मुख्य परीक्षा के लिए 5797 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा 27 सितंबर से शुरू हुई थी और शनिवार को संपन्न हुई। शुक्रवार को परीक्षा में अंतराल रहा। परीक्षा के लिए प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रयागराज में पांच केंद्रों पर ऐच्छिक विषय के लिए 2040 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1834 शामिल हुए। उपस्थिति 89.90 प्रतिशत रही।

Trending Videos

लखनऊ में चार केंद्रों पर पंजीकृत 2142 में से 1959 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। गाजियाबाद में बने चार केंद्रों पर 1616 में से 1410 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दीे। कुल पंजीकृत 5798 अभ्यर्थियों में से 5203 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। शेष 595 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस परीक्षा का परिणाम दिसंबर के अंत आने की उम्मीद है। वहीं प्रारंभिक (प्री) परीक्षा 12 जून को हुई थी, जबकि  परिणाम 27 जुलाई को जारी किया गया था। वहीं पीसीएस-2021 का अंतिम चयन परिणाम अब तक घोषित न होने के कारण इस बार मुख्य परीक्षा में स्पर्धा बढ़ गई है।
विज्ञापन

पीसीएस-2021 का इंटरव्यू दे चुके बहुत से अभ्यर्थियों ने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई किया है। 2021 का रिजल्ट न आने के कारण ये अभ्यर्थी 2022 की मुख्य परीक्षा में भी शामिल होंगे। इस वजह से स्पर्धा कठिन होने जा रही है। अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन देकर मांग भी की थी कि पीसीएस-2021 का अंतिम चयन परिणाम आने तक 2022 की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी जाए।


हालांकि, उनकी मांग नहीं मानी गई। अभ्यर्थियों का कहना था कि पीसीएस-2021 का परिणाम पहले आ जाता है और जिन अभ्यर्थियों ने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है, अगर उनका चयन पीसीएस-2021 के तहत उच्च पदों पर हो जाता है तो वे पीसीएस-2022 मेंस में शामिल नहीं होंगे और ऐसे में अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ जाएंगे। साथ ही पदों का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें