Allahabad University : फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर छात्रों ने दो प्रोफेसरों को बंधक बनाया।
- फोटो : अमर उजाला।
इतना ही कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ प्रो.मनमोहन कृष्णा और प्रोफेसर आशीष सक्सेना को वहीं काफी देरतक बंधक बनाए रखा और एडमीशन कमेटी को धमकी दी। इस पर पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया और शिक्षकों को छुड़ाया। पुलिस ने हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, सुधीर यादव, संदीप वर्मा, चंद्रशेखर अधिकारी, विनोद पटेल, यशवंत, अजय पांडेय, अनुराग, आनंद सांसद, राहुल सरोज, मनजीत पटेल व अमित पांडेय को हिरासत में लिया गया था। शिक्षकों के घेराव और धमकी देने की घटना की विवि प्रशासन ने निंदा की है।