फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी पेपर लीक: 50 से ज्यादा नए शिकायतकर्ता आए सामने 

Sat, 01 Jun 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
uppsc - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
लोकसेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में 50 से ज्यादा नए शिकायकर्ता सामने आए हैं। मामले की जांच से जुड़े अफसरों को उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रकरण से संबंधित कुछ जानकारियां उनके पास भी हैं जो वह पुलिस से साझा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
सूत्रों की मानें तो एलटी शिक्षक भर्ती में पेपर लीक होने की बात सामने आने के बाद प्रदेश भर में हड़कंप मचा है। एक दिन पहले ही इस मामले में लोकसेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इससे पहले पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरेापी कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस संचालक कौशिक को वाराणसी में गिरफ्तार किया गया था। मामले में उपरोक्त के साथ ही सात अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई और शिकायतकर्ता भी सामने आए हैं।

शुक्रवार को 50 से ज्यादा ऐसे शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच से जुड़े अफसरों से फोन पर संपर्क किया। उनसे बताया कि पेपर लीक प्रकरण के संबंध में उनके पास कुछ अहम जानकारियां हैं और वह इन जानकारियों को पुलिस के साथ साझा करना चाहते हैं। जिसके बाद संबंधित अफसरों ने इनके नाम और मोबाइल नंबर नोट कर लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इन लोगों को बयान के लिए बुलाया जा सकता है। पुलिस अफसरों का कहना है कि शिकायतकर्ताओं के बयान के बाद मामले में कई और लोगों की संलिप्तिता सामने आ सकती है। हालांकि नए शिकायतकर्ताओं के बारे में फिलहाल आधिकारिक रूप से बोलने के लिए अफसर तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें