UPPSC: Nine candidates withdraw claim
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आरओ/एआरओ-2017 के अभ्यर्थियों से अपील का सकारात्मक असर दिखा है। आयोग ने उच्च पदों पर चयनित उन अभ्यर्थियों से अपील की थी कि जो आरओ/एआरओ-2017 में नौकरी नहीं चाहते हैं। कहा गया था कि वे आवेदन के जरिए अपना अभ्यर्थन वापस ले सकते हैं।
आयोग की पहल के बाद आरओ/एआरओ-2017 में आवेदन करने वाले और 2016 में जिला प्रोबेशनरी अधिकारी के पद पर चयनित विनय कुमार सिंह, 2017 में कामर्शियल टैक्स आफिसर के पद पर चयनित सचिन सिंह, 2016 में लेखाधिकारी नगर विकास के पद चयनित अनुराग सिंह, 2017 में पीसीएस के पद पर चयनित अंजू यादव, 2017 में बीडीओ के पद चयनित विकास यादव, 2017 में पीसीएस के पद पर चुने गए शशिकांत यादव, पीसीएस-2017 में चयनित मयंक तिवारी, 2013 में राज्य इंजीनियरिंग सेवा के लिए चुने गए अभिषेक मिश्र एवं 2017 में पीसीएस में चयनित हिमांशु सिंह शामिल हैं। आरओ/एआरओ-2017 में आवेदन करने वाले इन अभ्यर्थियों के अपनी दावेदारी वापस लेेने के बाद नीचे की मेरिट के दावेदारों के चयन की उम्मीद बढ़ गई है।
सहायक प्रशिक्षक का परिणाम घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग खेल निदेशालय के अंतर्गत सहायक प्रशिक्षक (टेबल टेनिस) के एक पद के लिए अरुणा का चुनाव किया है। आयोग की इस पद के लिए साक्षात्कार 15 नवंबर 2019 को हुआ था। आयोग ने इस पद के लिए विज्ञापन 2017 में किया था।