मृतक डॉ नवीन शुक्ला। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
डेंगू से पीड़ित धारूपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के साहबगंज बाजार निवासी डॉ. नवीन शुक्ल पुत्र स्व. डॉ. राजेंद्र शुक्ल धारूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थे।
कुछ दिनों से वह डेंगू से पीड़ित चल रहे थे। परिजन लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे। सोमवार की भोर उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौत के बाद शव पैतृक गांव साहबगंज पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चले गए।
उधर घटना की जानकारी मिलने पर लालगंज सीएचसी व धारूपुर सीएचसी में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी भी रामपुर संग्रामगढ़ इलाके के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर तैनात हैं।