फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुविधा में छोड़ी दूसरी पाली की परीक्षा

Sun, 29 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर आउट को लेकर हड़कंप मच गया था। पहली पारी की परीक्षा के बाद ज्यादातर अभ्यर्थियों के पास पेपर आउट होने की जानकारी थी, सो उन्होंने परीक्षा निरस्त करने की मांग शुरू कर दी थी। अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा निरस्त होने की चर्चा के कारण सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा भी छोड़ दी।
विज्ञापन


हालांकि सुबह 9.30 बजे पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर आउट होने की सूचना आ गई थी लेकिन इसके आम होने तक बड़ी संख्या में अभ्यर्थी केंद्र में प्रवेश कर चुके थे। वहीं इस सूचना के बाद परीक्षा में शामिल न होने वाले प्रतियोगियों तथा छात्रों का जमावड़ा जगह-जगह होने लगा। साढ़े ग्यारह बजे परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा दे चुके लोगों को भी पेपर आउट होने की जानकारी हो गई।

यहां के ज्यादातर प्रतियोगियों का सेंटर कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर आदि जिलों में भी है।  ऐसे में अभ्यर्थी मोबाइल पर अपने परिवार वालों, दूसरे प्रतियोगियों से लगातार संपर्क में रहे और स्थिति की जानकारी लेते रहे। परीक्षा निरस्त होने की अफवाह के बीच सीनियर्स की सलाह पर ज्यादातर अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा दी, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने परीक्षा भी छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें