फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को आवेदन की जटिल प्रक्रिया से राहत, तेजी से बढ़ी ओटीआर की संख्या

Thu, 15 May 2025 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने के लिए ओटीआर की प्रक्रिया अनिवार्य की जा चुकी है। अब तक अलग-अलग परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले 21 लाख 64 हजार 19 अभ्यर्थी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। यानी आयोग इन्हें ओटीआर नंबर जारी कर चुका है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग की परीक्षाओं के लिए बार-बार आवेदन करने की जटिल प्रक्रिया से राहत भी मिल गई है।

विज्ञापन


आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने के लिए ओटीआर की प्रक्रिया अनिवार्य की जा चुकी है। अब तक अलग-अलग परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले 21 लाख 64 हजार 19 अभ्यर्थी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। यानी आयोग इन्हें ओटीआर नंबर जारी कर चुका है। ये अभ्यर्थी अब किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे तो ओटीआर नंबर दर्ज करते ही एक क्लिक पर उनके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अभ्यर्थियों को आवेदन की लंबी-चौड़ी व जटिल प्रक्रिया से राहत रहेगी। दरअसल, जो अभ्यर्थी एक बार ओटीआर नंबर प्राप्त कर लेता है, उनके आवेदन में भरे जाने वाली सभी सूचनाएं आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज हो जाती हैं। इसके बाद अभ्यर्थी किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करें, उसे सिर्फ ओटीआर नंबर दर्ज करना होता है। आवेदन में भरे जाने वाली बाकी सूचनाएं पहले से उपलब्ध होती हैं। अभ्यर्थी मामूली संशोधन संग आवेदन की प्रक्रिया आसानी से पूरी कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक परीक्षा के लिए एक से अधिक आवेदन पर भी लगाम

ओटीआर व्यवस्था लागू होने के कारण अब एक परीक्षा के लिए एक से अधिक आवेदन पर भी लगाम लग गई है। पहले परीक्षार्थी मनचाहे परीक्षा केंद्र के लिए कई आवेदन कर देते थे। ऐसे में आवेदनों की संख्या भी बढ़ जाती थी। यूपीपीएससी को आवेदनों की संख्या के हिसाब से केंद्र निर्धारित करने पड़ते थे। ओटीआर व्यवस्था लागू होने से अब एक से अधिक आवेदन नहीं हो पा रहे।

ओटीआर के फायदे

आवेदक को अपना व्यक्तिगत विवरण केवल एक बार दर्ज करना है
अपनी फोटो एवं हस्ताक्षर केवल एक बार अपलोड करना है
अपना व्यक्तिगत विवरण केवल एक बार दर्ज करना है
व्यक्तिगत विवरण, फोटो व हस्ताक्षर, संशोधन एवं अद्यतन के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं
ओटीआर में दर्ज समस्त सूचनाएं डिजिटल रूप में कभी भी कहीं से उपलब्ध होंगी
सरकारी नौकरी की भिन्न-भिन्न अधिसूचनाओं के सापेक्ष आवेदन प्रक्रिया में ओटीआर में दर्ज सूचनाएं स्व प्रदर्शित होंगी
ओटीआर (व्यक्तिगत विवरण, फोटो एवं हस्ताक्षर आदि) में दर्ज समस्त सूचनाएं जारीकर्ता संस्थानों से डिजिटली सत्यापित होंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें