फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : चिकित्साधिकारी भर्ती की परीक्षा की योजना जारी

Mon, 20 Jun 2022 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग ने इस भर्ती का विज्ञापन 27 नवंबर 2021 को जारी किया था। आयोग की ओर से जारी परीक्षा योजना के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और दो घंटे में अभ्यर्थियों को कुल 150 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित हैं।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेद एवं यूनानी) के 962 पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा की योजना जारी कर दी है। स्क्रीनिंग परीक्षा 31 जुलाई का आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन



आयोग ने इस भर्ती का विज्ञापन 27 नवंबर 2021 को जारी किया था। आयोग की ओर से जारी परीक्षा योजना के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और दो घंटे में अभ्यर्थियों को कुल 150 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित हैं। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।


खंड (अ) में सामान्य अध्ययन के 50 प्रश्न, खंड (ब) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित 25 प्रश्न, खंड (स-1) में आयुर्वेद विषय के 75 प्रश्न और खंड (स-2) में यूनानी विषय के 75 प्रश्न होेंगे। खंड (अ) एवं खंड (ब) दोनों पद्धति के अभ्यर्थियों के लिए कॉमन होंगे, जबकि खंड (स-1) एवं खंड (स-2) का चयन अभ्यर्थी अपने विषय/पद्धति के अनुसार करेंगे।
विज्ञापन



अर्थ एवं संख्याधिकारी भर्ती के लिए इंटरव्यू 27 को
राज्य नियोजन संस्थान के अर्थ एवं संख्या प्रभाग में अर्थ एवं संख्याधिकारी के चार पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 27 जून को आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2018-19 में जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें