फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट : प्रदेश के 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

Mon, 20 Jun 2022 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी तबादला की अधिसूचना में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 285 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन रैंक के 121 न्यायिक अधिकारी तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के 213 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात कुल 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित किए गए सभी न्यायिक अधिकारियों से कहा गया है कि उन्हें हर हाल में चार जुलाई 2022 तक अपना प्रभार सौंपना होगा।

विज्ञापन



हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी तबादला की अधिसूचना में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 285 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन रैंक के 121 न्यायिक अधिकारी तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के 213 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस आशय की अधिसूचना इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से सोमवार को जारी की गई है।


इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात जिला जजों सहित अधिकरणों, पारिवारिक न्यायालयों के प्रभारियों, कामर्शियल कोर्टों के न्यायिक अफसरों का एक जिले से दूसरे जिलों में तबादला कर दिया था। उसके बाद उससे नीचे की रैंक वाले न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें