फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू सात से

Sat, 29 Jan 2022 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर फार्माकोलॉजी के 17 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू सात एवं आठ फरवरी को उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आयोजित किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग  (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा  विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों पर  सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर फार्माकोलॉजी के 17 और असिस्टेंट प्रोफेसर बायोकेमिस्ट्री के छह पद शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य सीधी भर्तियों के लिए भी इंटरव्यू के कार्यक्रम जारी किए गए हैं।

विज्ञापन



चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर फार्माकोलॉजी के 17 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू सात एवं आठ फरवरी को उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आयोजित किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चिकित्सा शिक्षा विभाग में ही असिस्टेंट प्रोफेसर बायोकेमेस्ट्री के छह पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार सात फरवरी को होगा।


चिकित्सा शिक्षा (आयुर्वेद) विभाग के तहत प्रवक्ता रोग निदान के दो पदों पर भर्ती के लिए आठ फरवरी को इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह दस बजे आयोग में बुलाया गया है। इसके अलावा प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत कर्मशाला अधीक्षक के 14 पदों पर भी सीधी भर्ती होनी है, जिसके लिए सात एवं आठ फरवरी को आयोग में इंटरव्यू होंगे। इन सभी इंटरव्यू के परिणाम फरवरी में ही जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



संयुक्त निदेशक के पद पर शुभम का चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो उत्तर के तहत संयुक्त निदेशक के एक अनारक्षित पर सीधी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। इस पद के लिए शुभम जैन को चयनित घोषित किया गया है। इंटरव्यू 25 जनवरी को आयोजित किया गया था, जिसमें पांच अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें