फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : राजकीय इंटर कॉलेजों को इस साल मिलेंगे 1597 प्रवक्ता

Sun, 01 May 2022 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपीपीएससी की ओर से राजकीय इंटर कॉलेजों और राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इससे पूर्व सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होती थी।
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) और राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेजों को इस साल 1597 प्रवक्ता मिल जाएंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से दो अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की गईं हैं। जीआईसी में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा हो चुकी है और राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती की मुख्य परीक्षा एक मई को होने जा रही है। 

विज्ञापन



यूपीपीएससी की ओर से राजकीय इंटर कॉलेजों और राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इससे पूर्व सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होती थी। इस बार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा कराई जा रही है। मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज परीक्षा-2021 के तहत चार विषयों में 124 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी।

कई विषयों में होनी है भर्ती
इन पदों पर भर्ती के लिए 42814 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जबकि प्रारंभिक परीक्षा में 20883 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 1773 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। कुल चार विषयों गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषय में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती होनी है। इनमें सर्वाधिक 35 पद गणित विषय में है। वहीं, जीव विज्ञान में 33, भौतिक विज्ञान में 30 और रसायन विज्ञान में प्रवक्ता के 26 पदों पर भर्ती होगी।


कुल 124 पदों में 50 पद अनारक्षित, 12 पद ईडब्ल्यूएस, 34 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 26 पद अनुसूचित जाति और दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। एक मई को इस भर्ती की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा लखनऊ में दो पालियों सुबह 9.30 से 11.30 और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए तकरीबन 1500 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन

जीआईसी में भी भरे जाएंगे खाली पद
राजकीय इंटर कॉलेजों में कुल 16 विषयों में प्रवक्ता के 1473 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें पुरुष वर्ग के 991 और महिला वर्ग के 482 पद हैं। जिन विषयों में भर्ती होनी है, उनमें हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, उर्दू, वाणिज्य और गृह विज्ञान विषय शामिल हैं। प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भर्ती-2020 की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा आयोजित की जा चुकी है और अब अंतिम चयन परिणाम का इंतजार है।

डिग्री कॉलेजों को भी जल्द मिलेंगे 128 प्रवक्ता
राजकीय डिग्री कॉलेजों को भी इस वर्ष 128 नए  प्रवक्ता मिल जाएंगे। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जा चुकी है और अब इंटरव्यू होना है। साक्षात्कार के आधार पर प्रवक्ता के पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें