दोनों पालियों की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र होंगे। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा-2021 के तहत सहायक अभियंता (एई) के कुल 281 पदों पर भर्ती होनी है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार परीक्षा ढाई-ढाई घंटे की दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो से 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
दोनों पालियों की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र होंगे। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा-2021 के तहत सहायक अभियंता (एई) के कुल 281 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें 271 पद विभिन्न विभागों में सामान्य चयन और 10 पद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में विशेष चयन के हैं।
भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2021 निर्धारित की गई थी। अंतिम तिथि तक 93045 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 2438 अभ्यर्थियों के आवेदन त्रुटिपूर्ण पाए गए थे। हालांकि आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन के लिए एक अन्य अवसर प्रदान किया था।