यह है राइटर्स क्रैंप बीमारी
अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र जैन के अनुसार इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के हाथ में लिखते वक्त कंपन होने लगता है। कंपन के कारण पेन हिलता रहता है और लिखना मुश्किल हो जाता है। अभ्यर्थी अगर मजबूत ग्रिप से पेन पकड़ता है तो पेन एक ही जगह पर रुक जाता है। अगर किसी तरह लिख लिया तो हाथ में तेज दर्द होने लगता है। देखने में व्यक्ति का हाथ सामान्य लगता है लेकिन लिखते वक्त ये सारी दिक्कतें आती हैं। दवाओं और व्यायाम से इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को थोड़ा ठीक किया जा सकता है लेकिन पूरी तरह से उसके ठीक होने की उम्मीद कम होती है।