फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मामले में यूपीपीएससी ने कार्रवाई से झाड़ा पल्ला

Sun, 22 Mar 2020 06:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन
सीबीआई जांच के घेरे में आए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के छह अफसरों पर कार्रवाई के मामले में आयोग ने पल्ला झाड़ लिया। इन छह अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इनकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में की गई थी और सीबीआई जांच में तेजी लाने की मांग भी हुई थी। आयोग ने अब पत्र के माध्यम से शिकायतकर्ता को जवाब दिया है कि आयोग के स्तर से कोई कार्रवाई अपेक्षित नहीं है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की सीबीआई जांच शुरू हुए दो साल से अधिक समय बीत चुका है। इस दौरान सीबीआई ने केवल पीसीएस-2015 में धांधली के मामले में मुकदमा दर्ज किया है और वह भी आयोग के अज्ञात अफसरों और बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

इसके अलावा न तो कोई अन्य मुकदमा दर्ज हुआ और न ही सीबीआई ने अब तक किसी के खिलाफ सीधी कार्रवाई की। सीबीआई जांच में तेजी लाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का पत्र लिखा था।
विज्ञापन


अवनीश की ओर से पीएमओ को भेजे गए पत्र में आयोग के छह अफसरों की शिकायत भी की गई है, जिन पर आयोग की परीक्षाओं में धांधली के आरोप हैं और सीबीआई भी इनसे कई बार पूछताछ कर चुकी है लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपी इन अफसरों में से किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीएमओ को भेजे गए पत्र में इन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन पीएमओ ने शिकायती पत्र को आयोग को अग्रसारित कर दिया। अब आयोग की ओर से अवनीश को जवाब दिया गया है कि यूपीपीएससी में सीबीआई और एसटीएफ की ओर से जांच की जा रही है। इसलिए मामले में आयोग के स्तर से कोई कार्रवाई अपेक्षित नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें