पीसीएस-2019 में 13 और 2020 में हटाए गए आठ प्रश्न
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2019 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों से 13 तो पीसीएस 2020 से आठ प्रश्न डिलीट कर दिए हैं। पीसीएस-2019 में सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र में 150 प्रश्नों में से आठ प्रश्न तो सीसैट के द्वितीय प्रश्नपत्र में 100 प्रश्नों में से पांच प्रश्नों को डिलीट किया है। वहीं पीसीएस-2020 में सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र से पांच तो सीसैट के द्वितीय प्रश्नपत्र से तीन प्रश्नों को डिलीट किया है। सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र से मेरिट बनती है, जबकि सीसैट में 33 प्रश्न क्वालीफाइंग होता है।