फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : पीसीएस 2019 और 2020 की उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका

Wed, 02 Mar 2022 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर 2019 को प्रदेश के 19 जिलों में आयोजित कराई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दो साल पहले 17 फरवरी 2020 को जारी किया गया था।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2019 और 2020 की उत्तर कुंजी बुधवार को एक साथ जारी कर दी। परीक्ष संपन्न होने के कई साल बीत जाने के बाद भी उत्तर कुंजी जारी न किए जाने से नाराज छात्र कोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने इस मसले पर आयोग से हलफनामा मांगा तो बुधवार को आयोग ने दोनों वर्षों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।  

विज्ञापन




उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर 2019 को प्रदेश के 19 जिलों में आयोजित कराई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दो साल पहले 17 फरवरी 2020 को जारी किया गया था। जबकि 11 अक्तूबर 2020 को आयोजित पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नवंबर 2020 को जारी हुआ था।



आयोग ने इन दोनों भर्तियों का अंतिम चयन परिणाम क्रमश: 17 फरवरी 2021 और 12 अप्रैल 2021 को जारी किया था। उत्तर कुंजी और आंसर शीट को लेकर प्रतियोगी छात्रा रश्मि मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मसले की सुनवाई चल रही है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि उत्तर कुंजी के जारी करने में तकनीकी व्यवधान के कारण कुछ विलंब हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस-2019 में 13 और 2020 में हटाए गए आठ प्रश्न
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2019 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों से 13 तो पीसीएस 2020 से आठ प्रश्न डिलीट कर दिए हैं।  पीसीएस-2019 में सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र में 150 प्रश्नों में से आठ प्रश्न तो सीसैट के द्वितीय प्रश्नपत्र में 100 प्रश्नों में से पांच प्रश्नों को डिलीट किया है। वहीं पीसीएस-2020 में सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र से पांच तो सीसैट के द्वितीय प्रश्नपत्र से तीन प्रश्नों को डिलीट किया है। सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र से मेरिट बनती है, जबकि सीसैट में 33 प्रश्न क्वालीफाइंग होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें