फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, प्रयागराज और लखनऊ में 28 जुलाई को होगी परीक्षा

Thu, 25 Jul 2024 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें स्टाफ नर्स (पुरुष) के 171 पद और स्टाफ नर्स (महिला) के 2069 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 1.30 घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स एलोपैथ (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा-2023 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर 28 जुलाई को एक सत्र में सुबह 9ः30 से अपराह्न 12ः30 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें स्टाफ नर्स (पुरुष) के 171 पद और स्टाफ नर्स (महिला) के 2069 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 1.30 घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ पहुंचना है।

मुख्य परीक्षा तीन घंटे की होगी। कुल 85 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा। प्रश्न दो खंडों में विभाजित रहेंगे। खंड-अ में कुल पांच लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न पांच अंकों का होगा और अधिकतम शब्द सीमा 125 होगी। वहीं, खंड-ब में कुल छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। अभ्यर्थी को इनमें से कोई चार प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का होगा और अधिकतम शब्द सीमा 300 होगी।
विज्ञापन


प्रवक्ता फिजियोलॉजी के पांच पदों पर चयन निरस्त

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवक्ता फिजियोलॉजी के आठ पदों पर सीधी भर्ती के परिणाम में चयनित पांच अभ्यर्थियों डॉ. प्रस्तुति जायसवाल, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. स्वाती पांडेय, डॉ. शिवम कुमार एवं डॉ. नितिन त्यागी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है। आयोग ने रिक्त हुए पदों के मुकाबले चार पदों पर मंजीत मिश्रा, अथिलेश सिंह, सनृता दास एवं सुमैय्या जहीन की नियुक्ति की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें