आयोग की ओर से स्टॉफ नर्स महिला-पुरुष के 2069 पदों के लिए अगस्त और सितंबर में आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में 2021 में विज्ञापित 514 पदों को भी शामिल किया गया था। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन 514 पदों की भर्ती का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स भर्ती-2023 से 514 पद बाहर कर दिए हैं। इस तरह से अब 1555 पदों के लिए ही भर्ती की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी की ओर से इस बाबत सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से स्टॉफ नर्स महिला-पुरुष के 2069 पदों के लिए अगस्त और सितंबर में आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में 2021 में विज्ञापित 514 पदों को भी शामिल किया गया था। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन 514 पदों की भर्ती का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अंतिम आदेश आने तक इन पदों पर भर्ती पर भी रोक है। इसलिए स्टाफ नर्स 2023 भर्ती के तहत इन 514 पदों को बाहर करते हुए शेष 1555 पदों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया है।