किसी अभ्यर्थी के फोटो पर हस्ताक्षर नहीं हैं तो किसी अभ्यर्थी की फोटो निर्धारित आकार में नहीं है। इसी तरह कई अन्य त्रुटियां भी हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अपने सही फोटो एवं हस्ताक्षर पुन: अपलोड करने के लिए 17 दिसंबर तक मौका दिया गया है।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर एवं फोटो त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, उनकी सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को नियत तिथि तक आयोग की वेबसाइट पर सही फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा और न ही इस बारे में प्रत्यावेदन स्वीकार किए जाएंगे।