लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा-2025 के संस्कृत विषय के मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र की शर्त पूरा नहीं करने पर 173 अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया हैं।
लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा-2025 के संस्कृत विषय के मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र की शर्त पूरा नहीं करने पर 173 अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया हैं। अभ्यर्थी इसके खिलाफ 17 अप्रैल तक लोक सेवा आयोग परीक्षा - 6 अनुभाग में अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग के अनुसार 113 प्रकरण ऐसे हैं। जिसमें अभ्यर्थी ने मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी, समस्त शैक्षिक अभिलेखों को अंतिम तिथी 18 मार्च तक आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया। वहीं अनिवार्य शैक्षिक अर्हता धारित न करने के कारण तीन, विशिष्ट अध्यापक स्पर्श दृष्टि बाधित में उत्तीर्ण किंतु शैक्षिक अर्हता धारित नहीं करने के कारण 10, डीएफएफ का प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने पर 19 समेत अन्य अभ्यर्थी के अलग- अलग कारणों से अभ्यर्थन निरस्त कर दिए गए हैं।