फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP UP Board Result 2025 Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में कौन हैं टॉप तीन, यहां देखें लिस्ट

Fri, 25 Apr 2025 12:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UPMSP UP Board Class 10th-12th Result Toppers: यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 10-12 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम जारी हो चुका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई है कि वर्ष 2025 के परिणाम की घोषणा के पर्व पर मैं सभी का स्वागत करता हूं। बोर्ड के साथियों को आभार करता हूं। जिसके कारण हम परिणामों की घोषणा के लिए। बोर्ड परीक्षा 8140 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं।

विज्ञापन


यूपी 10वीं के टॉपर बने यश प्रताप सिंह
बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि हाईस्कूल का रिजल्ट 90.11 और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 81.8 फीसदी रहा है। वहीं 10वीं में जालौन जनपद के यश प्रताप सिंह ने टॉप किया। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 12वीं में प्रयागराज की रहने वाली महक जायसवाल ने टॉप किया है।

विज्ञापन



ये हैं यूपी बोर्ड क्लास 10वीं के तीन टॉपर्स
हाई स्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत से प्रदेश में टॉप किया है। दूसरी स्थान पर अंशी 97.67%, अभिषेक कुमार यादव 97.67% और तीसरे स्थान पर ऋतु गर्ग 97.50%,  अर्पित वर्मा 97.50% और सिमरन गुप्ता 97.50% ने टॉप किया है। 




12वीं में छात्रा महक ने किया टॉप
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। आप अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख सकते हैं। इंटरमीडिएट में प्रयागराज की रहने वाली छात्रा महक जायसवाल ने टॉप किया है।



यूपी बोर्ड क्लास 12वीं के तीन टॉपर्स
पहले स्थान पर महज जायसवाल 97.20%, दूसरे स्थान पर साक्षी 96.80%, आदर्ष यादव 96.80%, शिवानी सिंह 96.80%, अनुष्का सिंह 96.80% और तीसरे स्थान पर मोहनी 96.40% टॉप किया है। प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और निदेश डॉ. महेंद्र देव ने रिजल्ट जारी किया। इस दौरान परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास फीसदी, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जनपद-वार परिणामों के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि प्रदेश के कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिनों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल 2025 तक निर्धारित 261 मूल्यांकन केन्द्रों पर किया गया।

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन; यहां जानें

UPMSP UP Board Result 2025: यहां देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्ट, क्रमवार जानें पूरी प्रक्रिया

  1. पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  2. अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  3. इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  5. "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  6. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  7. चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें