पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर प्रयागराज पुलिस भी सतर्क हो गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट प्रयागराज में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक का रिकॉर्ड खंगालने में भी जुट गई हैं।
पाकिस्तानी नागरिक अपने मूल पते पर है भी या नहीं, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि आतंकी हमले के बाद जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक मिले तो उसे पाकिस्तान जाने के लिए की जाने वाली उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। वहीं, पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि मौजूदा वक्त में कोई पाक नागरिक शॉर्ट टर्म विजिट पर नहीं है। पुलिस सभी तथ्यों को लेकर रिकॉर्ड खंगाल रही है।