विधायक को ज्ञापन देकर नियुक्ति की लगाई गुहार
परिषदीय स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की गड़बड़ी को दूर करते हुए पांच जनवरी को जारी की गयी सूची के 68 सौ आरक्षित वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों ने भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी को ज्ञापन देकर अपनी नियुक्ति की गुहार लगाई है। विधायक ने सचिव से बात किया और अभ्यर्थियों को जल्द न्याय होने का आश्वासन दिया। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर जाकर ज्ञापन दिया और नियुक्ति की गुहार लगाई। ज्ञापन देने में लक्ष्मीकांत यादव राजबहादुर अनु सिंह,रामजग चौहान, राकेश, व संजय सिंह आदि मौजूद रहे।