फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचईएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में 20 विषयों के परिणाम संशोधित

Fri, 25 Feb 2022 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग ने जिन विषयों के परिणाम संशोधित किए हैं, उनमें संगीत गायन भी शामिल है, जिसका इंटरव्यू 16 मार्च को प्रस्तावित था। आयोग ने अब संगीत गायन का इंटरव्यू स्थगित कर दिया है, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी, जबकि हिंदी विषय का साक्षात्कार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ मार्च से होगा।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में 20 विषयों की लिखित परीक्षा के परिणाम संशोधित कर दिए हैं। कुछ विषयों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या घटी है, कुछ में बढ़ी है और कुछ विषयों में संशोधन के बाद भी संख्या में कोई परिवर्तन नहीं है।

विज्ञापन





आयोग ने जिन विषयों के परिणाम संशोधित किए हैं, उनमें संगीत गायन भी शामिल है, जिसका इंटरव्यू 16 मार्च को प्रस्तावित था। आयोग ने अब संगीत गायन का इंटरव्यू स्थगित कर दिया है, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी, जबकि हिंदी विषय का साक्षात्कार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ मार्च से होगा।




प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल अक्तूबर एवं नवंबर में आयोजित की गई थी। आयोग ने 16 फरवरी 2022 को सभी 47 विषयों की लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे।
विज्ञापन

महिला अध्ययन - तीन - तीन

हिंदी के परिणाम में कोई संशोधन नहीं

अब 20 विषयों के परिणाम संशोधित कर दिए गए हैं। इनमें संस्कृत, संगीत गायन, संगीत सितार, प्राचीन इतिहास, भूगोल, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, सैन्य विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि अर्थशास्त्र, उद्यानिकी, पादप रोग, कृषि अभियंत्रण, कृषि सांख्यिकी एवं महिला अध्ययन विषय शामिल हैं।




हिंदी में सर्वाधिक 652 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। हिंदी के परिणाम में कोई संशोधन नहीं है, सो हिंदी की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ मार्च से शुरू होंगे।




आयोग ने संशोधित चयन परिणाम से संबंधित श्रेणीवार कट ऑफ एवं रिक्त पदों की सूची और शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के विषयवार अनक्रमांक आयोग के पोर्टल ‘uphesc2021.co.in’ एवं आयोग की वेबसाइट ‘uphesc.org’ पर अपलोड कर दिए हैं। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि आरक्षण नीति के तहत 20 विषयों की लिखित परीक्षा के परिणाम में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

विषय - पूर्व में सफल अभ्यर्थियों की संख्या - संशोधित रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों की संख्या
संस्कृत - 267 - 257
संगीत गायन - 42 - 46
संगीत सितार - छह - छह
प्राचीन इतिहास - 86 - 78
भूगोल - 558 - 557
दर्शनशास्त्र - 21 - 19
अर्थशास्त्र - 363 - 376
शारीरिक शिक्षा - 85 - 82
सैन्य विज्ञान/सैन्य अध्ययन - 172 -172
रसायन विज्ञान - 525 - 528
वनस्पति विज्ञान - 322 - 326
जीव विज्ञान/प्राणी विज्ञान में - 323 - 323
भूगर्भ विज्ञान/भूगर्भ शास्त्र - 12 -13
कृषि रसायन - 37 - 35
कृषि अर्थशास्त्र - 21 - 21
उद्यान विज्ञान/उद्यानिकी - 21 - 22
पादप रोग - 17 - 16
कृषि अभियंत्रण - 28 - 28
कृषि सांख्यिकी - 19 - 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें