असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत के पदों पर चयनितों की टॉप टेन मेरिट में अभिषेक अग्निहोत्री, प्रियंका देवी राजपूत, कृष्णकांत दुबे, प्रियंका सिंह, अर्चना प्रिया आर्या, अतुल कुमार शुक्ला, वागीश मिश्र, किशोरी लाल सिंह, सुनील कुमार मिश्र एवं नितेश अग्निहोत्री शामिल हैं। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर कृषि रसायन के 11 पदों पर आयुष बहुगुणा, निधि लूथरा, ज्योतिर्मय साहू, अरविंद, राणा प्रताप सिंह, सोनम सिंह, सर्वजीत, अर्चना वर्मा, अशोक कुमार, दिनेश कुमार एवं प्रेम कुमार भारतीय का चयन हुआ है।
कृषि रसायन विषय का इंटरव्यू 28 अप्रैल को पूरा हुआ। अनारक्षित वर्ग के पांच, अनुसूचित जाति वर्ग के पांच एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के एक पद पर भर्ती के लिए आयोजित इंटरव्यू में 35 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 30 उपस्थित रहे। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन चयनित अभ्यर्थियों के नाम के सामने औपबंधिक शब्द अंकित है, उन्हें 19 मई तक अपने वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराने है। निर्धारित तिथि तक अभिलेख जमा न करने पर चयन स्वत: निरस्त हो जाएगा।
यूपीएचईएएसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर कृषि अभियंत्रण का परिणाम संशोधित किया है। इस विषय में आठ पदों का अंतिम चयन परिणाम 21 अप्रैल को घोषित किया गया था। लिपिकीय त्रुटि के कारण ओबीसी अभ्यर्थियों के नाम प्रतीक्षा सूची में दर्ज कर लिए गए थे, जबकि उन्हें अपनी श्रेणी में चयनित होना चाहिए था। आयोग ने इस त्रुटि को सुधारते हुए संशोधित परिणाम जारी किया है।