फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 286 चयनितों को महाविद्यालय आवंटित

Wed, 25 May 2022 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य के 79 पदों, महिला अध्ययन के एक पद, शारीरिक शिक्षा के 23, वनस्पति विज्ञान के 87 और प्राणि विज्ञान विषय के 96 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत महाविद्यालय आवंटित करने के साथ उनके नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत पांच विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर 286 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए हैं। पहले चार विषयों का परिणाम जारी किए जाने की तैयारी थी। अब इसमें वाणिज्य विषय को भी शामिल कर लिया गया है। इस तरह प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में जल्द ही 286 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति मिल जाएगी और नए सत्र से वह शिक्षण कार्य करेंगे। 

विज्ञापन



उच्च शिक्षा निदेशालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य के 79 पदों, महिला अध्ययन के एक पद, शारीरिक शिक्षा के 23, वनस्पति विज्ञान के 87 और प्राणि विज्ञान विषय के 96 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत महाविद्यालय आवंटित करने के साथ उनके नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। पहले वाणिज्य विषय के चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग 31 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन निदेशालय ने अब इस विषय की काउंसलिंग भी बुधवार को ही करा दी गई।

Trending Videos
विज्ञापन

रसायन विज्ञान के भी चयनितों की सूची भेजी
वाणिज्य विषय की काउंसलिंग काफी पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से परिणाम संशोधित किए जाने के कारण निदेशालय को इस विषय की काउंसलिंग स्थगित करनी पड़ गई थी। आयोग ने निदेशालय को बाद में संशोधित परिणाम भेजा। 


जल्द ही संबंधित महाविद्यालयों को पंजीकृत डाक से आवंटन की सूचना भेज दी जाएगी। अगले चरण में 31 मई को कॉलेज आवंटन होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक बीएल शर्मा के अनुसार उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने रसायन विज्ञान विषय में चयनित 159 असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची भी भेज दी है। 31 मई को रसायन विज्ञान समेत जिन विषयों की सूची मिल जाएगी, उनका आवंटन कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें