संशोधित परिणाम में चयनितों को बाहर किए जाने का विरोध
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-50 के तहत चार विषयों के संशोधित परिणाम में असस्टिेंट प्रोफेसर के पदों पर पूर्व में चयनित कुछ अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया है। उत्तरप्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने इसका विरोध किया है और बाहर किए गए शिक्षकों को समायोजित करने की मांग की है।
महासंघ की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों को संशोधित परिणाम में मुख्य सूची से बाहर कर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है, वे पांच-छह माह से कॉलेजों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई शिक्षक ऐसे हैं, जो पूर्व की सेवाओं से त्यागपत्र देकर कॉलेज में काम कर रहे हैं। आयोग की गलती के कारण उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। महासंघ ने मांग की है कि पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों को समायोजित किया जाए।