टॉप टेन मेरिट में शामिल अभ्यर्थी
भौतिक विज्ञान- विपिन कुमार, नीरज कुमार, विनोद चंद्र द्विवेदी, रवीश शर्मा, रुद्राक्ष तिवारी, रवींद्र कुमार, अतुल यादव, वंदना चौहान, गुलाब सिंह, शशांक शेखर
गणित- अदिति सिंह, सत्यपाल सिंह, सुनील कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक गुप्ता, प्रशांत पांडेय, बद्री विशाल सिंह, सतवंत कुमार यादव, पुष्कर सिंह
छह विषयों के 212 चयनितों को कॉलेज आवंटन 28 को
उच्च शिक्षा निदेशालय ने छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 212 चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग 28 जून को कराने का निर्णय लिया है। इनमें असिस्टेंट प्रोेफेसर भूगोल के 142, सैन्य विज्ञान के 42, शस्य विज्ञान के 13, भूगर्भ विज्ञान के चार, दर्शनशास्त्र के छह और असिस्टेंट प्रोफेसर कीट विज्ञान के पांच चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। 28 जून को ही इन सभी चयनितों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने बताया कि 21 जून तक अगर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से अन्य विषयों के रिजल्ट भी प्राप्त हो जाते हैं तो उन्हें भी 28 जून को होने वाली काउंसलिंग में शामिल कर लिया जाएगा।