13.19 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा का इंतजार
टीजीटी व पीजीटी परीक्षा के लिए 13.19 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। अगर आयोग इस बार समय से परीक्षा करा लेता है तो साढ़े तीन साल के लंबे इंतजार के बाद इन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। टीजीटी परीक्षा के लिए 8.69 लाख व पीजीटी परीक्षा के लिए 4.50 लाख अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है।
यूपी टीईटी के लिए भी चार बाद खत्म होगा इंतजार- परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती में शामिल होने के लिए यूपी टीईटी को क्वालीफाई करना अनिवार्य है। यह परीक्षा 29 व 30 जनवरी 2026 को कराई जाएगी। इससे पहले वर्ष 2021 की यूपी टीईटी 23 जनवरी 2022 में कराई गई थी। अगर इस बार परीक्षा निर्धारित समय पर करा ली जाती है तो चार साल बाद अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होगा।