पिछले दिनों प्रो. कीर्ति पांडेय ने आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाले ही लंबित भर्तियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए और आयोग ने 13 पदों का लंबित चयन परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए थे, उनका चयन औपबंधिक है। ऐसे अभ्यर्थियों को 14 नवंबर में एलनगंज स्थित शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय में अभिलेख उपलब्ध कराने हैं, वरना उनका परिणाम स्वत: निरस्त मान लिया जाएगाा।
प्राविधिक अधिकारी भर्ती के कटऑफ अंक जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आबकारी विभाग में प्राविधिक अधिकार पद के लिए हुई सीधी भर्ती के इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों के कटऑफ और प्राप्तांक बृहस्पतिवार को जारी कर दिए, जो 30 अक्तूबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। आयोग के उप सचिव डीपी पाल के अनुसार अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि के आधार पर प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक प्राप्त कर सकते हैं।