फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC News : आयोग नहीं तोड़ सका रिकॉर्ड, पर अभ्यर्थियों का टूटा भरोसा

Fri, 25 Oct 2024 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग ने पीसीएस-2023 का अंतिम चयन परिणाम आठ माह नौ दिन में जारी कर दिया था, जो एक रिकॉर्ड है। आयोग ने इससे भी कम समय में पीसीएस परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने की तैयारी की थी। आयोग की योजना थी कि पीसीएस-2024 का अंतिम चयन परिणाम आठ माह के भीतर जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएसी परीक्षा-2024 में पिछला रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी की थी। यह तो नहीं हो सका, लेकिन परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का भरोसा टूट गया है। परीक्षा कब और किस प्रारूप में होगी, आयोग ने यह अब तक स्पष्ट नहीं किया है। इससे अभ्यर्थियों की परीक्षा संबंधी तैयारी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस-2023 का अंतिम चयन परिणाम आठ माह नौ दिन में जारी कर दिया था, जो एक रिकॉर्ड है। आयोग ने इससे भी कम समय में पीसीएस परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने की तैयारी की थी। आयोग की योजना थी कि पीसीएस-2024 का अंतिम चयन परिणाम आठ माह के भीतर जारी कर दिया जाए। ऐसा होता तो पिछला रिकॉर्ड टूटता, साथ ही एक नया रिकॉर्ड यह भी बनता कि विज्ञापन वर्ष-2024 में ही आयोग पहली पीसीएस का चयन परिणाम जारी करता।

आयोग के कैलेंडर में पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च 2024 को प्रस्तावित थी। लेकिन, इससे पहले 11 फरवरी 2024 को आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक हो गया। इस घटना ने आयोग की सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया। परीक्षा पर ऐसा ग्रहण लगा कि इसके टलने के सात माह बाद भी प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन की तिथि तय हो सकी है। ऐसे में आयोग तो रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका। लेकिन, अभ्यर्थियों का भरोसा टूट गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीसीएस प्री कब होगी अभी तक पता नहीं 

परीक्षा के आयोजन को लेकर असमंजस में उलझे अभ्यर्थियों ने बीते दिनों आयोग में धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग के सचिव को प्रतियोगी छात्रों के बीच आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी थी। फिलहाल, आयोग परीक्षा केंद्र निर्धारण पर काम कर रहा है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 कब होगी।

हालांकि, आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि परीक्षा दिसंबर के पहले पखवाड़े में करा दी जाएगी। लेकिन, यह परीक्षा तीन बार टाले जाने के कारण अभ्यर्थियों को यह भरोसा नहीं हो पा रहा कि आयोग दिसंबर में भी परीक्षा करा सकेगा या नहीं। इसी पशोपेश में उलझे अभ्यर्थियों के लिए अब मन लगाकर परीक्षा की तैयारी करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें