उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के 18 पदों (अनारक्षित 3, ओबीसी 7, एससी8 और महिलाओं के लिए 3 पद)पर सीधी भर्ती के तहत 26 अप्रैल से 7 मई के बीच साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार के बाद बुधवार रात अंतिम परिणाम जारी किया गया।
सूबे के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों को विद्युत अभियंत्रण के 18 नए प्रवक्ता मिले हैं। सीधी भर्ती के तहत इसके लिए आयोग में 26 अप्रैल से 07 मई के बीच साक्षात्कार संपन्न हुआ था। बध्ुावार रात आयेाग ने अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के 18 पदों (अनारक्षित 3, ओबीसी 7, एससी8 और महिलाओं के लिए 3 पद)पर सीधी भर्ती के तहत 26 अप्रैल से सात मई के बीच साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार के बाद बुधवार रात अंतिम परिणाम जारी किया गया।
इसमें दीपिका चौहान, उजमा उद्दीन, रवि कुमार कनौजिया, आकाश कुमार सेठ, प्रवीण कुमार तिवारी, हिमांशी वर्मा, तिलक सिंह, अजीत कुमार रावत, विभोर कुमार सिंह, अंकिता त्रिपाठी, ललित कुमार, अमित कुमार, स्वाती शिवहरे, चंद्र शेखर यादव, शिल्पी मणिक, अवनीश कुमार, राकेश पाल, आशुतोष कुमार गुप्ता का अंतिम रूप से चयन हुआ।