फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Exam : अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें और स्पेशल ट्रेनें, 53,760 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 13 Mar 2026 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दारोगा भर्ती परीक्षा के लिए यूपी रोडवेज ने 13 से 16 मार्च तक के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दरोगा भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दारोगा भर्ती परीक्षा के लिए यूपी रोडवेज ने 13 से 16 मार्च तक के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। परीक्षार्थियों के लिए विद्या वाहिनी मैदान, लीडर रोड, झूंसी और लेप्रोसी डिपो से बसें चलेंगी। इस दौरान प्रयागराज से लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी, जौनपुर-गोरखपुर, मिर्जापुर और बांदा रूट पर बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नियमित बसों के अलावा कुछ बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, रेलवे ने भी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार, स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त आरपीएफ और वाणिज्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर विशेष ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं। 14 और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 53,760 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें