फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आम के पेड़ के डाल में दुपट्टे से लटकता मिला युवती का शव, क्षेत्र में मची खलबली

Fri, 13 Mar 2026 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उतरांव थाना क्षेत्र के घूरेपुर गांव की एक 25 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार सुबह गांव से 500 मीटर की दूरी पर उस्मापुर के पास आम के पेड़ से दुपट्टे से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
छात्रा की मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के घूरेपुर गांव की एक 25 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार सुबह गांव से 500 मीटर की दूरी पर उस्मापुर के पास आम के पेड़ से दुपट्टे से लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची उतरांव पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त कराकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उतरांव थाना क्षेत्र के घूरेपुर गांव निवासी

विज्ञापन


सीमा कुमारी (25) पुत्री दया राम पटेल की अभी शादी नहीं हुई थी। बृहस्पतिवार देर शाम जब सीमा कुमारी घर पर नहीं दिखी तो उसकी बहन उसे मढ़हे में खाना खाने के लिए बुलाने गई, लेकिन वहां भी वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर कोई पता नहीं चल सका।

शुक्रवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर ऊष्मापुर के पास खेत में सरसों काटने पहुंचे एक किसान की नजर आम के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटके शव पर पड़ी। यह देखकर उसने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान कर लिया। मृतक युवती सीमा कुमारी के दो भाई एवं पांच बहने हैं। बहनों में सबसे छोटी थी। पिता दयाराम पटेल खेती किसानी करते हैं। बेटी की मौत से मां सूरज कली सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में पूछने पर पिता दयाराम ने बताया कि बेटी ने आत्महत्या क्यों किया जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष उतरांव ने बताया कि जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें