फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : शाइन सिटी के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद जसीम खान चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Tue, 02 Nov 2021 06:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

निवेशकों के अरबों रुपये के घोटाले के आरोप में शाइन सिटी के एमडी, सीएमडी और अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में 300 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाइन सिटी का वाइस प्रेसीडेंट मोहम्मद जसीम खान। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियल स्टेट के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में प्रयागराज एसटीएफ ने शाइन सिटी के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद जसीम खान को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कल ही हिरासत में लिया था। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की गई। कंपनी के एमडी आसिफ नसीम को भी पुलिस ने एक दिन पहले प्रयागराज के करेली से गिरफ्तार किया था। आसिफ के ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम है।
विज्ञापन


बता दें कि शाइन सिटी के एमडी आसिफ नसीम को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। अरबों के घोटाले के आरोपी जिस आसिफ नसीम को यूपी पुलिस पूरे देश में खोज रही थी वह प्रयागराज में घूम रहा था। प्रयागराज में करेली के जीटीबी नगर के रहने वाले आसिफ नसीम पर निवेशकों का अरबों रुपया गबन करने का आरोप है।

उसके खिलाफ 300 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मामले को बढ़ते देख यूपी सरकार ने इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी थी। क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर उसे लखनऊ ले गई। आरोपी पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें