फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यूपी पुलिस ने पेश किया भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व तकनीक का अनुकरणीय मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बुधवार को कहा कि यूपी पुलिस ने महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व पुलिसिंग में तकनीक के इस्तेमाल का एक ऐसा अद्वितीय, अनुकरणीय मॉडल पेश किया है, जो विश्व में कहीं भी देखा नहीं गया। इसकी प्रशंसा सभी स्तरों पर लगातार की जा रही है। हमारे साथियों ने 45 दिनों में बिना शस्त्र के अपने व्यवहार से सबका मन जीता है।
विज्ञापन

हम लोगों ने जो विश्वस्तरीय तकनीक थी, उसका इस्तेमाल किया। सर्विलांस व भीड़ प्रबंधन में भी एआई का भरपूर इस्तेमाल किया। जिस तरह से मेला शुरू होने से पहले धमकियां आ रही थीं, उन सभी आशंकाओं को ध्वस्त कर दिया। संस्थाओं व एजेंसियों के सहयोग से रिकॉर्ड के रूप में जो कभी इसके पहले नहीं हुआ, वह हमारी टीम ने कर दिखाया। संगम आने वाले वाराणसी, अयोध्या और विंध्याचल भी गए। वहां भी प्रतिदिन पांच से 10 लाख श्रद्धालु आते रहे हैं।
ऐसे में पुलिस की क्षमता पूरी तरह से टेस्ट हुई। बिना किसी बड़ी घटना के हम लोगों ने महाकुंभ संपन्न कराया है। आज भी वाराणसी में सात शैव अखाड़ों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। रेलवे के साथ ही बहुत अच्छा समन्वय रहा। मुख्य स्नानाें के दिन पांच लाख व अन्य स्नानों के दिन तीन से चार लाख लोगों ने रेल सेवाओं का फायदा उठाया। रेल मंत्रालय, आरपीएफ व हमारी जीआरपी ने मिलकर उनके आवागमन को पूरी तरह से सुगम व सरल बनाए रखने का हरसंभव प्रयास किया।
विज्ञापन


कुंंभ के साथ बड़े आयोजनों वाले राज्य अपनाएंगे मॉडल
पूरा विश्वास था और मैंने शुरुआती दिनों में भी कहा था कि यह हमारे लिए अवसर है, चुनौती नहीं है। हमारे साथियों ने 45 दिन तो कार्य किया ही, उसके पहले भी लगभग दो महीने से उन्होंने वहां जाकर ट्रेनिंग ली। वहां की भौगोलिक स्थिति देखी। हमने अपने लोगों को अच्छे व्यवहार की भी ट्रेनिंग दी। इसका ही सुखद परिणाम है कि बिना किसी शस्त्र के पुलिसकर्मी किस तरह से दर्शनार्थी, श्रद्धालुओं से पेश आए। 30 हजार से अधिक खोए-पाए लोगाें काे उनके अपनों से मिलवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें