फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयाग संगीत समिति ने पूरे किए 99 वर्ष, शताब्दी वर्ष में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयाग संगीत समिति के स्थापना दिवस पर बुधवार को साउथ मलाका प्रेक्षागृह में गायन, वादन और नृत्य के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वर्ष 1926 में डॉ. मेजर रंजीत सिंह, सच्चिदानंद जोशी और बाबू बैजनाथ सहाय के प्रयासों से पं. विष्णु दिगंबर पलुष्कर ने संस्था की स्थापना की थी। समिति ने स्थापना के 99 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

समिति के सचिव अरुण कुमार, रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार, हर्षित कुमार, अपर निदेशक अजय कुमार, सहायक निदेशक महेश्वर दयाल, नवीन कुमार, उमा दीक्षित, प्रभाकर दयाल, रेशमा बनवारी लाल, अनिल श्रीवास्तव अस्थाना ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। स्मृति सिंह ने कथक तो हर्षिता यादव ने भरतनाट्यम से मन मोहा। तबले पर पूरन मिश्रा, आरुष मिश्रा, हारमोनियम पर उस्ताद शमशाद अहमद ने संगत की। आयोजन पं. रामजी पांडे और संचालन रागिनी श्रीवास्तव ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें