फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप में यूपी पुलिस का दबदबा

Mon, 06 Jul 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
37वीं उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप के प्रतिभागी।अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना नदी में रविवार को यूपी कयाकिंग व कैनोइंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 37वीं उत्तर प्रदेश सीनियर कैनो स्प्रिंट (कयाकिंग व कैनोइंग) चैंपियनशिप में यूपी पुलिस ने दमखम दिखाया। प्रयागराज और कौशाम्बी के खिलाड़ियों ने भी कई स्पर्धाओं में पदक जीते।
विज्ञापन


500 मीटर के-1 पुरुष स्पर्धा में यूपी पुलिस के सत्यम पालियान ने स्वर्ण, अलीगढ़ के अंकित चौधरी ने रजत और प्रयागराज के इंद्रराज कुमार ने कांस्य पदक जीता।
500 के-2 पुरुष स्पर्धा में यूपी पुलिस के विकास ब्रिज पहले स्थान पर रहे। के-4 में यूपी पुलिस के दीपांशु, अंकुर, ब्रीज और अभिनव की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। प्रयागराज के अखिल शर्मा, इंदर राज, उपदेश और हिमांशु की टीम ने रजत और कौशाम्बी के आशीष, वांशु की टीम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

सी-1 पुरुष स्पर्धा में प्रयागराज के सुधांशु भारतीय ने स्वर्ण पदक जीता, यूपी पुलिस के प्रियांशु नागर ने रजत और वाराणसी के हिमांशु पटेल ने कांस्य पदक जीता।
सी-2 में यूपी पुलिस के प्रदीप और अभय पहले, बुलंदशहर के सुमित कुमार और निवेश दूसरे स्थान और कौशाम्बी के राज भारतीय और संजीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
सी-4 में प्रयागराज के अखिलेश, अनुज, विशाल और प्रियांशु ने स्वर्ण, यूपी पुलिस के हर्ष, शिवम, अर्जुन और नितिन ने रजत और बिजनौर के तरुण कुमार, आदर्श कुमार, मोहम्मद उवैश और मोहम्मद असाद ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

500 मीटर के-1 महिला वर्ग में कानपुर की सुप्रिया निषाद ने स्वर्ण, प्रतापगढ़ की अंचल सोनकर ने रजत और प्रयागराज की नंदिनी ने कांस्य पदक जीता। के-2 में प्रतापगढ़ की भूमि सोनकर व आंचल सोनकर की जोड़ी प्रथम रही। प्रयागराज की अल्पना साहनी और नंदिनी की जोड़ी द्वितीय रही। सी-1 में कानपुर की अनुष्का ने स्वर्ण, कौशाम्बी की स्वाति ने रजत और प्रयागराज की प्रियांजलि ने कांस्य पदक जीता।
सी-2 में यूपी पुलिस के दीपू व रोहित ने स्वर्ण, प्रयागराज के अंकित व भुवनेश ने रजत और वाराणसी के हिमांशु और आदित्य पटेल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं इंडियन कयाकिंग-कैनोइंग के उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सचिव त्रिभुवन निषाद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आशीष श्रीवास्तव, विकास दीक्षित, नितिन चंद्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें