डीही खुर्द संपर्क मार्ग पर भरा पानी आवागमन में परे शानी
क्षेत्र में कई सड़कें गड्ढे में बदल चुकी हैं। ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग से इनकी मरम्मत के लिए शिकायत भी की है। डीही खुर्द अरूआरी, नीबी पवांरी जमशोत, धोबहट चैलारी, गड़री किहुनी और भगेसर मार्ग सहित दर्जनों सड़कें इस समय खराब हैं। आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही से कई सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी परेशानी होगी। सरकार का दावा है कि कोई भी सड़क गड्ढे में नहीं होनी चाहिए, लेकिन हकीकत है कि 10 में से पांच सड़कें बदहाल है।