सोशल मीडिया के माध्यम से देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली हीर खान को यूपी पुलिस ने मंगलवार शाम प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आज लखनऊ में केस दर्ज किया गया था, जबकि प्रयागराज में पहले से ही एक केस दर्ज था।
प्रयागराज एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने मामले में कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक महिला हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अभद्र और अश्लील भाषा का उपयोग करते दिख रही थी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जनपद प्रयागराज के थाना खुल्दाबाद में मुकदमा दर्ज करके महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।