Prayagraj News : परेड ग्राउंड में आयोजत पीएम मोदी की सभा में बोलते सीएम योगी।
- फोटो : प्रयागराज
सीएम ने गिनाईं महिला कल्याण योजनाएं
सीएम ने इस दौरान महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली कई योजनाओं का उल्लेख किया। कहा कि आज पीएम स्वामित्व योजना के माध्यम से हर गरीब को उसका अधिकार तो दिया ही जा रहा है, साथ ही अधिकांश मकानों के कब्जे महिलाओं के नाम पर ही दिए जा रहे हैं। पीएम द्वारा जनधन एकाउंट को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने के सपने को बैकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी साकार करने का कार्य कर रही हैं। मातृ वंदना की योजना हो, मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से टीकाकरण के अभियान को एक नई गति देने का कार्य हो, घर-घर शौचालय के माध्यम से नारी गरिमा की रक्षा होे तो फिर माताओं को संपत्ति का अधिकार, इस तरह के अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार दिलाया है।