फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEWS : पीयूष गोयल से मिले नंदी, दावोस में भेजे गए गिफ्ट पैकेट में प्रयागराज का मूंज प्रोडक्ट भी

Sun, 22 May 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुलाकात के दौरान नंदी ने केंद्रीय मंत्री को उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियलिस्ट/ व्यापारियों एवं वैश्य समाज के लोगों को पार्टी व सरकार की नीतियों से अवगत कराने और उनको व्यापक पैमाने पर विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रत्येक जिले में सम्मेलनों के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
Prayagraj News : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। पीयूष गोयल के आवास पर हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश के उद्योगों पर नंदी ने चर्चा की। नंदी ने बताया कि दावोस में होने जा रहे विश्व आर्थिक मंच के लिए यूपी से भेजे गए गिफ्ट हैंपर में ओडीओेपी में प्रयागराज का मूंज प्रोडक्ट भी शामिल है। 

विज्ञापन



मुलाकात के दौरान नंदी ने केंद्रीय मंत्री को उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियलिस्ट/ व्यापारियों एवं वैश्य समाज के लोगों को पार्टी व सरकार की नीतियों से अवगत कराने और उनको व्यापक पैमाने पर विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रत्येक जिले में सम्मेलनों के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की। इस पर पीयूष गोयल ने अपनी सहमति भी जताई। 23 से 25 मई तक दावोस में आयोजित होने वाले विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में भारतीय दल का नेतृत्व करने जा रहे केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दावोस में आयोजित होने वाले विश्व आर्थिक मंच के जरिए उत्तर प्रदेश के ओडीओपी प्रोडक्ट को विश्व स्तर एक अलग पहचान मिलेगी। वहां यूपी के ओडीओपी उत्पाद स्विटजरलैंड के दावोस शहर में आयोजित कार्यक्त्रस्म के जरिए पूरे विश्व में पहुंचेंगे।
विज्ञापन



नंदी ने बताया कि दावोस में 600 गिफ्ट पैकेेट भेजे गए हैं। उसमें प्रयागराज का मूंज प्रोडक्ट भी शामिल है। इसकेे अलावा गिफ्ट हैंपर में  कन्नौज का इत्र,  लखनऊ की चिकनकारी एवं जरी-जरदोजी के सामान, वाराणसी का रेशमी स्टॉल, प्रयागराज का मूंज प्रोडक्ट, मैनपुरी की तारकशी के उत्पाद और आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी के उत्पाद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें