फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP :  एसपी कौशाम्बी पर नौकरानी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, डीजीपी के निर्देश पर बनाई गई तीन सदस्यीय जांच समिति

Tue, 20 Jun 2023 09:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव पर उनके घर काम करने वाली महिला ने यौन शोषण का आरोप लगा दिया है। कहा कि शराब के नशे में साहब ने गलत काम के लिए दबाव बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी के निर्देश पर चार तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है जो चार दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी में सोमवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पर उनके ही आवास में काम कर चुकी महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। कहा कि शराब के नशे में एसपी ने गलत काम के लिए दबाव बनाया। एसपी का कहना है कि चोरी करते हुए पकड़े जाने के कारण महिला बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


वहीं, एडीजी जोन भानु भाष्कर ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए आईजी रेंज चंद्रप्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला और सीडीओ प्रतापगढ़ ईशा प्रिया को भी शामिल किया गया है। यह समिति चार दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन

महिला कौशाम्बी की ही रहने वाली है और पिछले कुछ महीनों से काम कर रही थी। उसका आरोप है कि एक दिन साहब ने घर पर मछली बनवाई और शराब पी। फिर कमरे में पानी रखने को कहा। वह पानी रखकर जाने लगी तो गलत काम का दबाव बनाया। महिला के आरोप का वीडियो भी वायरल हुआ।

एसपी कौशाम्बी का कहना है कि छोटेलाल यादव नाम के फॉलोअर ने मेरी 86 वर्षीय बीमार मां की देखभाल के लिए महिला को भांजी बताकर रखवाया था। पिछले कुछ समय से लगातार आवास से सामान चोरी हो रहे थे। करीब 10 दिन पहले पत्नी के कपड़े और सोने की पायल चोरी हो गई। इसके बाद ही महिला व फॉलोअर को हटा दिया गया था। इसी को लेकर वह बेबुनियाद आरोप लगा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें