भारत में अनाधिकृत रूप से घुसे हैं बांग्लादेशी
उन्होंने कहा कि आवश्यकता है भारत के अंदर जो बांग्लादेशी और रोहिंग्या अनाधिकृत रूप से षड्यंत्र के तहत घुसे हुए हैं, उनको देश से बाहर निकाला जाना चाहिए। चाहे संभल की मस्जिद हो, अजमेर की दरगाह हो, यहां तक की आगरा का ताजमहल भी हिंदू मंदिर था। जयपुर घराने की वह संपत्ति तेजो महल के नाम से जानी जाती थी। ताजमहल में हिंदू सनातन चिह्न हैं। लुटेरे आक्रमणकारी मुगलों ने केवल विध्वंस किया है।
वह भारत में किसी प्रकार का निर्माण करने नहीं आए थे। हिंदू समाज जाग रहा है, जिन मंदिरों को तोड़ा गया उन मंदिरों को फिर से पुनरुद्धार करके वहां के विग्रह स्थापित किए जाएंगे। आगरा की शाही मस्जिद की सीढ़िया पर जब मथुरा का मंदिर तोड़ा गया तो भगवान केशव देव जी के विग्रह को सीढि़यों के नीचे दफन किया गया। वह सीढ़ियां तोड़ी जाए, ताकि भगवान के विग्रह को वापस उनके स्थान पर स्थापित किया जा सके।